नई दिल्ली ( क़ौमी आगाज़ न्यूज़ )
पहले नमस्ते करते और फिर उसे लूट लेते,यही काम था नमस्ते गिरोह का। लेकिन आख़िर कब तक बचते, आख़िरकार दिल्ली के विवेक विहार क्षेत्र में पुलिस से मुठभेड़ के बाद नमस्ते गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार कर लिए गये। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य लोगों को लूटने से पहले हाथ जोड़कर उनसे नमस्ते करते है और गुरुवार तड़के शहादरा जिला पुलिस की स्पेशल सेल और गिरोह के बदमाशों के बीच मुठभेड़ विवेकानंद कॉलेज के पास हुई।जिसमें दो दो बदमाश गिरफ्तार हुए।
पुलिस के अनुसार गाजियाबाद से विवेक विहार पुलिस थाने की ओर आ रहे दोनों युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस पर दोनों ने पुलिस पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चला दी, जो गिरोह के एक सदस्य को लग गई। आरोपी तीन दिन पहले हुए लूट के दो मामलों में वांछित थे। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
