ताइवानी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हमारा मॉडल बनाकर हमले की तैयारी में चीन

International

नई दिल्ली (एजेन्सी) ताइवानी रक्षा मंत्रालय ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि चीन हमारे द्वीप जैसे मॉडल बनाकर हमले की तैयारी कर रहा है। ताइवान ने कहा कि चीन हमारी धरती पर हमले के लिए साजिश रच रहा है। समाचार एजेंसी एएफपी ने इसकी जानकारी दी है। हालांकि, थोड़ी देर पहले भी ताइवानी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा था कि कई चीनी विमानों और जहाजों को ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार करते हुए देखा गया था। बता दें कि अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी के आने के बाद से ही चीन ताइवान को धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं लाइव फायर ड्रिल कर डराने की कोशिश कर रहा है। हालांकि अमेरिका ड्रैगन की हर गतिविधि पर नजर रख रहा है। बता दें कि इससे पहले चीन ने शुक्रवार को भी युद्ध अभ्यास किया था। चीन ने इस दौरान 68 एयरक्राफट, 13 जहाज ताइवान के सीमा के पास समुद्र के चारों तरफ उड़ाए। वहीं चीन की इस तानाशाही से ताइवान भी भड़क गया और जलसंधि के उल्लंघन का आरोप लगा दिया। इसके अलावा चीनी ईस्टर्न थिएटर कमांड ने मिसाइलों के नए संस्करणों की लांचिंग करते हुए ताइवान स्ट्रेट में अज्ञात लक्ष्यों पर सटीक निशाना साधने का दावा किया। इनमें ताइवान पर प्रशांत क्षेत्र में दागे गए प्रोजेक्टाइल शामिल थे। चीनी सैन्याभ्यास के दूसरे दिन चीनी लड़ाकू विमान ताइवान के वायुक्षेत्र में भी घुसे, जिनमें 20 जंगी विमान और 10 युद्धपोतों ने ताइवानी स्ट्रेट की मीडियन लाइन को पार कर लिया।

अमेरिकी अधिकारियों को वहां की यात्रा करने से रोककर चीन ताइवान को अलग-थलग नहीं कर पाएगा, यूएस हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी ने शुक्रवार को टोक्यो में यह बात कही। पेलोसी ने कहा कि बीजिंग ने ताइवान को अलग-थलग करने की कोशिश की है, जिसमें स्वशासी द्वीप को विश्व स्वास्थ्य संगठन में शामिल होने से रोकना भी शामिल है। चीन ताइवान को अन्य स्थानों पर जाने या भाग लेने से रोकने की कोशिश कर सकता है, लेकिन वे हमें वहां की यात्रा करने से रोककर ताइवान को अलग-थलग नहीं कर सकते। पेलोसी ने अपनी यात्रा का बचाव करते हुए यह बात कही, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *