राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर विवादास्पद टिप्पणी के मामले में अधीर रंजन चौधरी पर एमपी में केस दर्ज

News Politics

नई दिल्ली (क़ौमी आग़ाज़ ब्यूरो)
संसद में न जाने क्या क्या होता है और हंगामा और नारेबाजी तथा चिल्लम चिल्लाई होना तो आम बात है। मगर विपक्षी पार्टियों में कांग्रेस के नेता की ज़बान ज़रा सी क्या फिसली की भाजपा ने पूरा फसाना बना लिया। और मुद्दे को तूल दिया जा रहा है जबकि आरोपी ने अपनी ग़लती स्वीकार कर ली है। और सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के लोगों ने एक कदम और आगे बढ़ते हुए कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के ख़िलाफ़ शिकायत तक दर्ज करा दी है। जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर असम्मानजनक शब्द कहने का ज़िक्र किया गया है। डिंडौरी में केस दर्ज हुआ है। ज्ञात रहे कि लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी के मुंह से राष्ट्रपति के स्थान पर ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द निकल गया था। इस टिप्पणी के बाद भाजपा ने संसद में जमकर उनका विरोध किया । विरोध के बाद अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि वो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबंध में निकले अपने शब्द को ग़लत मानते हैं।
बताया गया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई है। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर असम्मानजनक शब्द कहने का जिक्र किया गया है। इस मामले में डिंडौरी में केस दर्ज किया गया है। अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाा 153 बी, 505 (2) के तहत केस दर्ज किया गया है कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आदिवासी नेता और बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने शिकायत की है। मध्य प्रदेश में इससे पहले भोपाल सहित अन्य जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी का विरोध करते हुए पैदल मार्च निकाला।
बता दें कि गुरुवार को मॉनसून सत्र में कार्यवाही के दौरान जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए इस्तेमाल किये गये शब्द को लेकर भाजपा नेताओं ने जमकर हंगामा किया। सत्ता पक्ष के सांसदों ने अधीर रंजन से माफी मांगने की मांग की। भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने सोनिया गांधी का नाम घसीटा और उनसे भी माफी मांगने की मांग की। काफी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित भी करनी पड़ी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी बुरे फंसे हैं। उन्होंने इस बयान पर लोकसभा में सफाई देने के लिए स्पीकर ओम बिरला से समय मांगा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोनिया गांधी ने संसद भवन में कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं से इस मुद्दे पर बैठक की। इसी बैठक के बाद अधीर रंजन ने स्पीकर को चिट्ठी लिखी है। अधीर रंजन चौधरी ने माफी मांगने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *