Friday, March 29, 2024
الرئيسيةNewsएनटी रामाराव की बेटी और पूर्व सीएम चंद्रबाबू की साली उमा...

एनटी रामाराव की बेटी और पूर्व सीएम चंद्रबाबू की साली उमा माहेश्वरी ने की आत्महत्या, घर में पंखे से लटकी मिली लाश

हैदराबाद (क़ौमी आगाज़ ब्यूरो)
आंध्रप्रदेश में तेलुगुदेशम पार्टी टीडीपी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव की बेटी उमा माहेश्वरी ने सुसाइड कर लिया। वे 52 साल की थीं। उनका शव हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में उनके घर पर पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। समाचार मिलते ही आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे नारा लोकेश तुरंत उमा के घर पहुंचे। उमा चंद्रबाबू की साली थीं। चंद्रबाबू की शादी एनटी रामाराव की एक अन्य बेटी नारा भुवनेश्वरी से हुई थी। एसीपी एम सुदर्शन के मुताबिक उमा माहेश्वरी कुछ बीमारियों से जूझ रही थीं। पिछले कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था। सोमवार को वह अपने बेडरूम में पंखे से लटकी मिलीं। पुलिस को आशंका है कि खराब सेहत के कारण ही वे डिप्रेशन में चली गईं थीं। इसी वजह से उन्होंने सुसाइड किया।
मिली जानकारी के अनुसार उमा माहेश्वरी का जीवन कष्टकारी रहा, उन्होंने पहले नरेंद्र राजन से शादी की थी। लेकिन उस वक्त उसका किसी और लड़की से अफेयर चल रहा था। इतना ही नहीं वह उमा से मारपीट भी करता था। एनटी रामाराव को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने नरेंद्र को चेतावनी भी दी, लेकिन फिर भी उसका व्यवहार नहीं बदला। इसके बाद एनटी रामाराव ने उमा को नरेंद्र से तलाक दिलवाया और उनकी दूसरी शादी कृष्णा जिले के कंठमनेनी श्रीनिवास प्रसाद से कर दी। एनटी रामाराव ने 1982 में तेलुगु देशम पार्टी की स्थापना की थी। उन्होंने तेलुगु लोगों के आत्मसम्मान का नारा दिया था। 9 महीने के भीतर ही चुनाव हुए थे और एनटी रामाराव की पार्टी सत्ता में आई थी। तब अविभाजित आंध्र में कांग्रेस शासन खत्म हुआ था। एनटी रामाराव की 1996 में 72 साल की उम्र में मृत्यु हो गई। यह घटना उनकी पार्टी में विद्रोह के कुछ महीनों बाद हुई थी। यह विद्रोह उनके दामाद चंद्रबाबू नायडू ने ही किया था और एनटी रामाराव से शक्तियां छीन ली थीं।

RELATED ARTICLES

ترك الرد

من فضلك ادخل تعليقك
من فضلك ادخل اسمك هنا

Most Popular

Recent Comments