पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ पुलिसकर्मियों की धक्का मुक्की।

Politics News

भोपाल (क़ौमी आग़ाज़ ब्यूरो)
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की शुक्रवार को भोपाल में पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की और झड़प होने की घटना सामने आई है। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिनमें दिग्विजय सिंह समेत अन्य कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की होती दिख रही है। बीजेपी नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता दिग्विजिय सिंह पर पुलिसकर्मी की कॉलर पकड़ने का आरोप लगाया है।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, “ऐसा अशोभनीय व्यवहार किसी पूर्व मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता है। पुलिस अफसर का कॉलर पकड़ रहे हैं, कलेक्ट्रेट के गेट को धक्का देकर तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. लोकतंत्र में जय और पराजय चलती रहती है, लेकिन ऐसी बौखलाहट कि आप पुलिस अफसर का कॉलर पकड़ें, यह अधिकार आपको किसने दिया?”
दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं और स्वयं दिग्विजय सिंह ने इस संबंध में कहा है कि उनके साथ पुलिस द्वारा ख़राब व्यवहार किया गया। सत्तारूढ़ पार्टी के नशे में चूर पुलिस ने उनसे धक्का मुक्की की। पुलिस प्रशासन की ज़ोर जबरदस्ती और सत्ता की सीनाजोरी साफ़ देखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *