संसद से सड़क तक कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन।कांग्रेसियों ने कहा कि न डरेंगे न झुकेंगे

Politics Featured News

आज भी सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ और कांग्रेसियों का विरोध जारी।
नेता अशोक गहलोत ने कहा कि देश में ईडी का आतंक है।
नई दिल्ली (अनवार अहमद नूर)
आज जब फिर श्रीमती सोनिया गांधी को ईडी की पूछताछ के लिए बुलाया गया तो फ़िर कांग्रेस पार्टी ने अपना विरोध और सत्याग्रह किया। विजय चौक पर कांग्रेस के लोगों का जमावड़ा रहा। कांग्रेस दफ्तरों में भी विरोध प्रकट किया गया। शांति पूर्ण सत्याग्रह के चलते वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्टी नेताओं ने कहा कि वे कांग्रेस सांसदों के साथ महंगाई, बेरोज़गारी और मोदी सरकार की एजेंसियों के दुरुपयोग वाली राजनीति के खिलाफ़ आवाज़ बुलंद कर रहे हैं।
देश में अब जनता की आवाज़ उठाना जुर्म हो गया है, लेकिन वो हमारा हौंसला कभी नहीं तोड़ पाएंगे। भारत जैसे महान लोकतंत्र को पुलिसिया तंत्र बनाके रख दिया गया है।
तानाशाही नहीं चलेगी – ईडीशाही नहीं चलेगी।
मोदी जब जब डरता है तब तब पुलिस को आगे करता है जैसे नारों और विचारों के साथ कांग्रेस पार्टी ने आज अपना विरोध प्रकट किया।
कांग्रेसी नेता हरीश रावत ने कहा कि आज संसदीय लोकतंत्र संवैधानिक प्रणाली, बहुदलीय व्यवस्था ख़तरे के दौर में हैं। संसद में बहस होने नहीं दी जा रही है। महात्मा गांधी जी की समाधि पर जाने नहीं दिया जा रहा है। राष्ट्रपति जी को अर्जी लगाना चाहते हैं तो वहां भी रोका जा रहा है। आज फिर सोनिया जी को ईडी के सामने जाना है। देश भर के कांग्रेसजनों का यह सौभाग्य है कि आज तीसरे दिन भी हमको सत्याग्रह के अस्त्र का उपयोग करना पड़ेगा। अंग्रेजों के राज से चली आ रही सत्याग्रह की परंपरा अंग्रेज़ों के डुप्लीकेट राज में भी जारी रहेगी। विजय चौक पर सांसदों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों के साथ पुलिस का रवैया निंदनीय है। इस तानाशाही शासन द्वारा एजेंसियों के इस खुलेआम दुरुपयोग के विरुद्ध कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता और नेता बड़ी संख्या में एकजुट हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *