Monday, April 15, 2024
الرئيسيةUncategorizedनई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, कर्मचारी ही निकले...

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, कर्मचारी ही निकले हैवान,हुए  गिरफ्तार

 नई दिल्ली (संवाददाता)

देश की राजधानी दिल्ली से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 30 साल की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई है।रेलवे के विद्युत विभाग में काम करने वाले चार कर्मचारियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने बड़े ही शातिर तरीके से महिला को फंसाया और उसके साथ हैवानियत की। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को सुबह करीब ढाई बजे फोन करके घटना की जानकारी दी। तलाश करने पर पीड़ित महिला पुलिस को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 और 9 पर मिली। फरीदाबाद की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिछले एक साल से वह अपने पति से अलग रह रही है, और कोर्ट में उनके तलाक का केस चल रहा है। करीब दो साल पहले महिला अपने कॉमन दोस्त के जरिए एक लड़के से मिली। लड़के ने बताया कि वह रेलवे में काम करता है और उसकी भी नौकरी लगवा देगा। इस बीच दोनों की बातचीत बढ़ने लगी। 
21 जुलाई को युवक ने नया घर खरीदने की खुशी में पार्टी करने की बात कही और महिला को भी बुलाया। वह रात करीब साढ़े दस बजे मेट्रो से कीर्ति नगर आई जहां से आरोपी उसे लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8-9 पर आ गया।  आरोपी युवक ने उसे विद्युत विभाग के कर्मचारियों के लिए बने एक कमरे में बैठने को कहा। कुछ देर बाद युवक और उसका एक दोस्त कमरे में आए और दरवाजा अंदर से बंद कर महिला के साथ दरिंदगी की। वहीं उसके दो साथी दरवाजे के बाहर पहरेदारी करते रहे। मामले पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान देते हुए आईपीसी की धारा 376D/342 के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।महिला के साथ हैवानियत करने वाले सभी चार आरोपी रेलवे के विद्युत विभाग में कर्मचारी हैं। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीसीपी रेलवे हरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

ترك الرد

من فضلك ادخل تعليقك
من فضلك ادخل اسمك هنا

Most Popular

Recent Comments