
लखनऊ (ब्यूरो चीफ़)
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। 12वीं की परीक्षा में 92.71% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 94.54% छात्राएं पास हुई हैं।
बुलंदशहर की रहने वाली तान्या सिंह और नोएडा की युवाक्षी विग ने 12वीं ऑल इंडिया टॉप किया है। 500 में से 500 नंबर हासिल किए हैं। तान्या, बुलंदशहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल की स्टूडेंट हैं। नोएडा में युवाक्षी एमिटी स्कूल की छात्रा हैं।
रिजल्ट आने के बाद स्कूल में जश्न का माहौल है।
लखनऊ में अशिका यादव टॉप स्कोरर रही हैं। उन्हें 99% मार्क्स मिले हैं। अशिका लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट की स्टूडेंट हैं। इंग्लिश में 99, हिस्ट्री 100, पॉलिटिकल साइंस 99, साइकोलॉजी 100 फिजिकल एजुकेशन 97 मार्क्स हासिल किए हैं।
लड़कों में प्रज्ज्वल यादव टॉप स्कोरर रहे हैं। वे एलपीएस साउथ सिटी के छात्र हैं। उन्हें मैथ में 100, फिजिक्स में 97, केमिस्ट्री में 99, पीएड में 99 और लाइब्रेरी साइंस में 99 नंबर मिले है।
लखनऊ के सीबीएसई कोऑर्डिनेटर जावेद आलम खान ने बताया सुबह करीब 9 बजे सीबीएसई की तरफ से 12वीं के नतीजे स्कूलों के डीजिलॉकर भेजे गए हैं। ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर भी नतीजे जारी किए गए हैं।
लखनऊ में सीबीएसई स्कूलों की डेढ़ सौ के करीब है। यहां से लगभग 16 हजार स्टूडेंट्स ने 12वीं की परीक्षा दी थी। यह परीक्षा अप्रैल से जून तक चली। इस बार की सीबीएसई की तरफ से परीक्षा के पैटर्न में भी बदलाव किया गया था। 2 सेमेस्टर में परीक्षाएं कराई गई थी। जिस के नतीजों के आधार पर रिजल्ट तैयार हुआ।
मुख्य तथ्य :-
- लड़कों के मुकाबले लड़कियों का रिजल्ट 3.29% ज्यादा रहा।
- 33 हजार छात्रों ने 95% से ज्यादा नंबर हासिल किए।
- 1.32 लाख स्टूडेंट्स ने 90% से ज्यादा नंबर हासिल किए।
- त्रिवेंद्रम का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा। यहां 98.83% छात्र पास हुए।
- प्रयागराज का रिजल्ट सबसे खराब रहा। यहां 83.71% छात्र पास हुए।
- टर्म 1 परीक्षा को 30% वेटेज और टर्म 2 को 70% वेटेज दिया गया है।
- 33 हजार से अधिक छात्रों ने 95% से ज्यादा, 1.34 लाख ने 90% से ज्यादा स्कोर किया है।
यूपी में सीबीएसई के इलाहाबाद रीजन के 52 जिलों में 10+2 स्कूलों की संख्या 1 हजार 219 है। लखनऊ में सीबीएसई से एफिलिएटेड 10+2 के 146 स्कूल हैं